Move to Jagran APP

झुलसकर एक महिला की मौत, दो गंभीर

देवघर : अलग-अलग घटनाओं में तीन महिलाएं झुलसकर घायल हो गई। एक महिला की मौत हो गई, वहीं दो अन्य का इल

By Edited By: Published: Tue, 17 Jan 2017 05:45 PM (IST)Updated: Tue, 17 Jan 2017 05:45 PM (IST)
झुलसकर एक महिला की मौत, दो गंभीर
झुलसकर एक महिला की मौत, दो गंभीर

देवघर : अलग-अलग घटनाओं में तीन महिलाएं झुलसकर घायल हो गई। एक महिला की मौत हो गई, वहीं दो अन्य का इलाज देवघर सदर अस्पताल में चल रहा है। जले के सारठ थाना अंतर्गत खैनबनी गांव निवासी 20 वर्षीय कजली देवी की झुलसकर मौत हो गई। उसके पति दिलीप मांझी ने बताया कि अलाव तापने के दौरान उसके कपड़े में आग पकड़ ली। उसे इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इन दोनों की शादी कुछ ही माह पूर्व हुई है। हालांकि पुलिस को मृतका के मायके वालों के आने का इंतजार है। वहीं जिले के कुंडा थाना अंतर्गत गरबुआडीह गांव में अलग-अलग घटना में दो महिलाएं झुलस गई। दोनों महिलाएं अलाव तापने के दौरान झुलसी हैं। पायल देवी रात को झुलस गई तो रेखा देवी सुबह झुलसकर घायल हो गई। घटनाओं की जानकारी पुलिस को दे दी गई है।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.