महिलाओं की दी काथा स्टीच की जानकारी
जसीडीह (देवघर) : महिलाओं में कौशल विकास क्षमता बढ़ाने को लेकर सोमवार को कृषि विज्ञान केौंद्र में प्र
जसीडीह (देवघर) : महिलाओं में कौशल विकास क्षमता बढ़ाने को लेकर सोमवार को कृषि विज्ञान केौंद्र में प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। उद्घाटन कार्यक्रम समन्वयक पीके सन्नीग्रही ने किया। प्रशिक्षण में करीब 60 महिलाओं ने हिस्सा लिया। मौके पर सन्नीग्रही ने बताया कि सरकार की ओर से कई योजनाएं चलाई जा रही हैं। जिसका लाभ लेकर महिलाएं आत्मनिर्भर बन सकती हैं। इस दौरान महिलाओं को काथा स्टीच की जानकारी दी गई। कहा कि वर्तमान समय में काथा स्टीच का प्रचलन जोरों पर है। इसमें हाथ और मशीन से कढ़ाई की जाती है। स्टीच के माध्यम से साड़ी, कुर्ता सहित अन्य कपड़ों में एक से बढ़कर एक डिजाइन बनाया जाता है। जिससे कपड़ों की सुंदरता काफी बढ़ जाती है। उद्यमी इसे किसी एनजीओ के माध्यम से या स्वयं इसे बाजार में बेच सकते हैं। मौके पर आनंद कुमार तिवारी, राजन ओझा, विवेक कश्यप, पूनम सोरेन, अनिल कुमार राय, ललन ¨सह, परिमल कुमार ¨सह, चन्द्रेश कौशिक, चंदना गुहा, मालती देवी मौजूद थे।