मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का झामुमो ने किया विरोध
मधुपुर (देवघर) : पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत सोमवार को पूर्व मंत्री हाजी हुसैन अंसारी के नेतृत्
मधुपुर (देवघर) : पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत सोमवार को पूर्व मंत्री हाजी हुसैन अंसारी के नेतृत्व में दर्जनों झामुमो कार्यकर्ताओं ने
मुख्यमंत्री कार्यक्रम को लेकर विरोध-प्रर्दशन किया। झामुमो के दर्जनों कार्यकर्ताओं ने पूर्व मंत्री अंसारी के आवास से एक जुलूस निकाल कर सीएनटी-एसपीटी एक्ट के संशोधन के विरोध में काला झंडा दिखाकर रघुवर सरकार के विरुद्ध जोरदार नारे लगाए। जुलूस शहर के प्रमुख चौक-चौराहों का भ्रमण कर सभी चौक चौराहों पर लगे महापुरुषों की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। मौके पर हाजी हुसैन अंसारी ने कहा कि रघुवर सरकार के कार्यक्रम का विरोध झामुमो ने किया है। पार्टी सीएनटी-एसपीटी एक्ट के संशोधन का हमेशा विरोध करेगी। कहा कि झामुमो के कार्यकाल में मधुपुर अनुमंडल का जन्म हुआ। मगर इस कार्यक्रम को भाजपामय बना दिया गया है। समय पर जनता इसका मुहतोड़ जवाब देगी। वहीं काला झंडा लेकर कार्यक्रम स्थल की ओर जा रहे दर्जनों कार्यकर्ताओं सहित पूर्व मंत्री हाजी हुसैन अंसारी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। 102 लोगों की गिरफ्तारी की गई। मौके पर जिप सदस्य दिनेश्वर किस्कू, जियाउल हक टारजन, जयप्रकाश मंडल, हफिजुल हसन समेत दर्जनों कार्यकर्ता शामिल थे। इसके लिए प्रशासन की ओर से पुख्ता इंतजाम किए गए थे। एसडीओ राम वृक्ष महतो व एसडीपीओ अशोक कुमार ¨सह के नेतृत्व में झामुमो की जुलुस पर कड़ी निगरानी रखी जा रही थी। ज्ञात हो कि कार्यक्रम स्थल पर मुख्य मंत्री को झामुमो द्वारा काला झंडा दिखाने का निर्णय लिया गया था। जिसको लेकर प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।