पूर्व सैनिकों ने बाबा दरबार में टेका माथा
देवघर : अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद के सात सदस्यीय टीम ने रविवार को बाबा दरबार में माथा टेका।
देवघर : अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद के सात सदस्यीय टीम ने रविवार को बाबा दरबार में माथा टेका। तीर्थपुरोहितों द्वारा विधिवत संकल्प कराकर उन्हें पूजा अर्चना कराया गया। इसके बाद परिषद के प्रदेश अध्यक्ष संजय कुमार ¨सह ने सेना की लम्बी आयु की कामना बाबा से की। उन्होंने झारखण्ड सरकार से अन्य राज्यों की तरह यहां भी पूर्व सैनिकों के लिए पुनर्वास व आरक्षण की नीति बनाने की मांग की। कहा कि झारखंड में 32 हजार पूर्व सैनिक हैं, मगर सरकार द्वारा उन्हें कोई आरक्षण नहीं दिया जा रहा है, जबकि सभी सैनिक तकनीकी जानकारी के साथ मेडिकल, पशुपालन सहित कई अन्य जानकारी भी रखते हैं। उन्होंने कहा कि सरकार अगर इन पर ध्यान दे तो ये सभी सैनिक अभी भी देश की सेवा के लिए समर्पित रहेंगे। उन्होंने शहीद हुए जवानों के परिजनों को 15 लाख रुपये देने, वार्ड की संख्या बढ़ा कर दस करने, तथा उनके बच्चों के लिए शिक्षण संस्थानों में आरक्षण देने की मांग की। मौके पर बालेश्वर मिश्र, रंजन कुमार ¨सह, राजीव रंजन, संजय पांडेय आदि उपस्थित थे। वहीं माथबांध स्थित सामुदायिक भवन में भूतपूर्व सैनिक संगठन देवघर की मासिक बैठक हुई। बैठक में भूतपूर्व सैनिकों एवं उनके परिजनों ने हिस्सा लिया। इस दौरान केक काटकर सेना दिवस मनाया गया। साथ ही देश के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले जवानों को श्रद्धांजलि दी गई। मौके पर रामाकांत साह, संदीप प्रकाश, केएल बलियासे, पंकज कुमार, संजय कुमार आदि उपस्थित थे।