सड़क हादसे में चार घायल
जागरण संवाददाता, देवघर : अलग-अलग सड़क हादसे में रविवार को पांच लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए
जागरण संवाददाता, देवघर : अलग-अलग सड़क हादसे में रविवार को पांच लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायलों में एक महिला भी शामिल है। बताया गया कि देवघर-मोहनपुर मुख्य मार्ग पर डुमरिया गांव के पास कार व मोटरसाइकिल के बीच हुई टक्कर में चार लोग घायल हो गए। हंसडीहा में पेट्रोल पंप मालिक निलेश यादव कार से देवघर से लौट रहे थे। इस दौरान घटनास्थल के पास सामने से आ रही एक मोटरसाइकिल से उनकी कार की टक्कर हो गई। हादसे में मोटरसाइकिल सवार सुधीर यादव के अलावा कार पर सवार निलेश यादव, उनकी पत्नी अनिमा देवी व चालक देवेन्द्र यादव घायल हो गए। वहीं एक अन्य हादसे में मोटरसाइकिल से गिरकर देवघर निवासी विजय कुमार घायल हो गया है। घटनाओं की पुलिस छानबीन कर रही है।