हेलमेट-बेल्ट का प्रयोग हुआ अनिवार्य
देवघर : सड़क सुरक्षा व यातायात नियमों के अनुपालन की समीक्षा बैठक सोमवार को उपायुक्त अरवा राजकमल की अध
देवघर : सड़क सुरक्षा व यातायात नियमों के अनुपालन की समीक्षा बैठक सोमवार को उपायुक्त अरवा राजकमल की अध्यक्षता में हुई। इस दौरान दो पहिया वाहनों पर हेलमेट व चार पहिया वाहन पर बेल्ट का प्रयोग अनिवार्य करने का निर्देश दिया गया। इसके लिए परिवहन पदाधिकारी व यातायात डीएसपी को कहा गया कि इस व्यवस्था को सुनिश्चित करना उनकी जिम्मेदारी है। शहर में सुबह 7 से 11 बजे व शाम चार से रात नौ बजे तक भारी वाहनों के प्रवेश पर पूरी तरह रोक लगाने को कहा गया।
पथ निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता को कुछ सड़कों को निह्नित कर उनकी मरम्मत कराने कहा गया। सड़क के डिवाइडर की लंबाई बढ़ाने का निर्देश दिया गया। भीड़-भाड़ वाले इलाके में गतिरोधक लगाने को कहा गया। यात्री वाहनों की छत पर सवारी बैठाने पर पूरी तरह रोक लगाने का निर्देश दिया गया। हर तरह की ओवरलो¨डग पर भी अंकुश लगाने को कहा गया। अस्पताल में एंबुलेंस व हादसे के वक्त इलाज के लिए जरूरी दवा व अन्य उपकरणों की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। साथ ही नगर आयुक्त को ट्रैफिक लाइट की व्यवस्था करने को कहा गया। जिला शिक्षा अधीक्षक को यातायात नियमों के बारे में बच्चों को जागरूक करने के लिए विद्यालय स्तर पर निबंध व चित्रांकन प्रतियोगिता आयोजित कराने का निर्देश दिया गया। इस दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करनेवालों फाइन करने व उनके खिलाफ कार्रवाई करने को भी कहा गया। जिला जनसंपर्क पदाधिकारी को यातायात नियमों की जानकारी देने के लिए होर्डिग लगाने को कहा गया गया। हादसों में घायल लोगों की कैसे मदद की जा सकती है इसकी भी जानकारी दी गई। मौके पर एसपी ए विजयालक्ष्मी, सिविल सर्जन डॉ. एससी झा, जिला परिवहन पदाधिकारी प्रेमलता मुर्मू, जिला शिक्षा अधीक्षक छठू विजय ¨सह, प्रशिक्षु आइएएस आदित्य रंजन, यातायात डीएसपी रविकांत भूषण उपस्थित थे।