चारदीवारी की जगह लगा दी बांस की बाड़
सारठ (देवघर) : प्रखंड मुख्यालय स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में चारदीवारी नहीं बनने से सभी छ
सारठ (देवघर) : प्रखंड मुख्यालय स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में चारदीवारी नहीं बनने से सभी छात्राएं अपने आप को असुरक्षित महसूस करती हैं। डीडीसी-डीएसई ने चारदीवारी निर्माण कराए जाने का अश्वासन तो दिया लेकिन आजतक इस दिशा में पहल नहीं की। जिस कारण विद्यालय प्रबंधन ने चारदीवारी की जगह बांस की बाड़ लगा दी है। चारदीवारी निर्माण का विरोध मवि करौं बालक क ग्राम शिक्षा समिति कर रही है। उनका कहना है कि जमीन मध्य विद्यालय का है। चारदीवारी का निर्माण मध्य विद्यालय द्वारा जमीन दिए जाने पर हो सकता है। बांस की बाड़ लगाए जाने का विरोध ग्राम शिक्षा समिति अध्यक्ष तपन कुमार ¨सह ने किया। सीओ को आवेदन देकर इसपर रोक लगाने की मांग की थी। इसके बावजूद बांस की बाड़ लगा दी गई है। उल्लेखनीय है कि विद्यालय में छह से इंटर तक की पढ़ाई होती है। यहां नामांकित छात्राओं की संख्या 296 है। चारदीवारी नहीं रहने से छात्राओं को काफी परेशानी उठानी पड़ती है। छात्राओं ने स्थायी तौर पर चारदीवारी निर्माण की मांग की है।