फसल कटनी से होता उत्पादन का आकलन
करौं (देवघर) : भारत सरकार के राष्ट्रीय प्रतिदर्श सर्वेक्षण कार्यालय दुमका के एसओ एसके मिश्रा की देखर
करौं (देवघर) : भारत सरकार के राष्ट्रीय प्रतिदर्श सर्वेक्षण कार्यालय दुमका के एसओ एसके मिश्रा की देखरेख में प्रखंड के ¨डडाकोली पंचायत के लक्षणाडीह गांव में फसल कटनी किया गया। यहां के किसान काली हेम्ब्रम व नुनुलाल हेम्ब्रम के खेत में लगी धान की फसल की कटनी की गई। मौके पर एसओ ने कहा कि फसल कटनी से सरकार द्वारा उत्पादन का आकलन किया जाता है। उन्होंने किसानों को धान की फसल से संबंधित जानकारी दी। कहा कि कृषि से संबंधित नई-नई योजनाएं फसल कटनी के माध्यम से तैयार की जाती है। इसका लाभ किसानों को मिलता है। किसानों को समुचित प्रशिक्षण की व्यवस्था की जाय तो उत्पादन बढ़ाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि फसल कटनी प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के लिए प्रयोग का एक अंश है। मौके पर कल्याण पदाधिकारी राजेश पांडेय, जनसेवक दिनेश कुमार राउत, पंचायत सेवक कामदेव मंडल, रोजगार सेवक प्रेम कुमार मुर्मू उपस्थित थे।