राज्यस्तर पर बेहतर प्रदर्शन करनेवाली छात्राएं हुईं पुरस्कृत
पालोजोरी (देवघर) : कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय का 12वां स्थापना दिवस शुक्रवार को मनाया गया। कार्य
पालोजोरी (देवघर) : कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय का 12वां स्थापना दिवस शुक्रवार को मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत कृषि मंत्री रंधीर ¨सह ने किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि जिले में पालोजोरी कस्तूरबा गांधी विद्यालय की अलग पहचान है। यहां के बच्चों ने राज्य स्तर तक के प्रतियोगिता में परचम लहराया है। उन्होंने विद्यालय परिसर में हाई मास्ट लाइट व ट्रांसफार्मर लगाने की घोषणा की। वहीं विद्यालय की छात्राओं ने एक से एक कार्यक्रम की प्रस्तुति कर लोगों का मन मोह लिया। छात्राओं ने पहले स्वागत गान गाया फिर ''गॉड, अल्लाह और भगवान ने बनाया एक इंसान'' गीत के बोल पर आकर्षक नृत्य प्रस्तुत किया। इसके बाद उपभोक्ता के अधिकार से संबंधित एकांकी नाटक की प्रस्तुति कर उपस्थित लोगों को जागरूक किया। प्रखंड, जिला व राज्यस्तर की प्रतियोगिता में परचम लहरानेवाले छात्राओं को कृषि मंत्री, प्रमुख सीताराम टुडू, प्रखंड विकास पदाधिकारी विकास कुमार ने पुरस्कृत किया। मौके पर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी मर्सिला सोरेन, वार्डन पार्वती सोरेन, कार्तिक केशरी, विष्णु राय, चंदन कुमार, संतोष साह, शफीक अंसारी, गुलटन कुमार, उपेंद्र मंडल उपस्थित थे।