कस्तूरबा विद्यालय का स्थापना दिवस धूमधाम से संपन्न
मधुपुर (देवघर) : प्रखंड परिसर स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय प्रांगण में शुक्रवार को धूमधाम से
मधुपुर (देवघर) : प्रखंड परिसर स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय प्रांगण में शुक्रवार को धूमधाम से 12वां स्थापना दिवस मनाया गया। इसका उद्घाटन एसडीजेएम आलोक कुमार, प्रमुख बबीता देवी, बीडीओ संतोष कुमार चौधरी, पूर्व प्रमुख सुबल प्रसाद ¨सह, जिला बालिका प्रभाग पदाधिकारी आभा मंडल ने किया। छात्राओं ने गीत व संताली नृत्य की प्रस्तुति कर अतिथियों का स्वागत किया। वार्डन करुणा राय ने विद्यालय में संचालित विभिन्न क्रियाकलापों को विस्तार से रखा। छात्राओं ने नोट बंदी पर नाट्य मंचन की प्रस्तुति कर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। एकल व सामूहिक नृत्य पेश कर छात्राओं ने समारोह में चार चांद लगा दिया। संचालन छात्रा लक्ष्मी कुमारी ने बखूबी किया।
मौके पर एसडीजेएम, एसडीओ रामवृक्ष महतो ने विद्यालय की स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दी। कहा कि शिक्षा से आज हर क्षेत्र में लड़कियां आगे चल रही हैं। कस्तूरबा विद्यालय की छात्राओं की कला व प्रतिभा देखकर ऐसा लगता है कि सरकार की सोच सच हो रही है। कार्यक्रम को सफल बनाने में सहायक शिक्षिका रंजना कुमारी, पम्मी कुमारी, ममता कुमारी, रीना राय, प्रीति कुमारी, मनोज नरौने, संतोष कुमार दास, राजू कुमार, लेखापाल केदार दास, दिनेश कुमार दास की भूमिका सराहनीय रही।