Move to Jagran APP

निगमकर्मियों की हड़ताल टूटी

देवघर : पांच सूत्री मांगों को लेकर एक महीने से हड़ताल पर रहे निगमकर्मियों ने सरकार से समझौता के बाद क

By Edited By: Published: Tue, 25 Oct 2016 06:48 PM (IST)Updated: Tue, 25 Oct 2016 06:48 PM (IST)
निगमकर्मियों की हड़ताल टूटी

देवघर : पांच सूत्री मांगों को लेकर एक महीने से हड़ताल पर रहे निगमकर्मियों ने सरकार से समझौता के बाद काम पर लौटने का फैसला ले लिया है। सीईओ संजय कुमार सिंह ने कहा कि नगर विकास मंत्री, प्रधान सचिव अरुण कुमार सिंह के साथ संघ की वार्ता हुई। इसमें जल्द ही सभी मांगों को पूरा करने का वायदा किया गया है।

loksabha election banner

प्रधान सचिव ने संघ नेताओं से कहा है कि उनकी मांगों पर सहानुभूति पूर्वक विचार किया जा रहा है। जानकारी हो कि सांसद निशिकांत दुबे एवं मेयर ने लगातार इस दिशा में प्रयास किया। विभागीय मंत्री एवं प्रधान सचिव से यथाशीघ्र हस्तक्षेप कर हड़ताल समाप्त कराने की दिशा में पहल करने का आग्रह किया। तकरीबन एक महीना से शहर में गंदगी का अंबार लग गया है। चारों तरफ नारकीय स्थिति बनी हुई है। बताया जाता है कि अभियंता समीर सिन्हा, मुकुल कुमार भी तीन दिनों से रांची में कैंप किए हुए थे। हड़ताल से न सिर्फ सफाई बल्कि कर्मचारी के कारण कार्यालय का कामकाज भी ठप पर गया था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.