जनता ने बंद को नकारा : रणधीर
चितरा (देवघर) : कृषि मंत्री रणधीर सिंह ने कहा कि किसान मजदूरों सहित आम जनता ने विपक्षी दल के आहूत बं
चितरा (देवघर) : कृषि मंत्री रणधीर सिंह ने कहा कि किसान मजदूरों सहित आम जनता ने विपक्षी दल के आहूत बंद को रघुवर सरकार पर आस्था जताते हुए नकार दिया है। मंत्री सोमवार को गिरजा कोल डंप में मजदूरों के साथ बैठक कर रहे थे।
रणधीर सिंह ने कहा कि विपक्ष सरकार के विकास कार्यो को पचा नहीं पा रहा और जनता को भ्रमित करने के लिए अनर्गल आरोप लगा रहा है। सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए उन्होंने कहा कि झारखंड स्थापना के बाद से ही अधर में लटकी स्थानीय नीति की घोषणा कर झारखंड के मूलवासी एवं आदिवासियों के हित के लिए काम किया है। जहां तक एसपीटी-सीएनटी एक्ट में संशोधन की बात है तो सरकार का जमीन के मालिकाना हक में परिवर्तन का कोई इरादा नहीं है। लोगों को जमीन का मुआवजा सही ढंग से मिले। इसके लिए सरकार कुछ बिंदुओं में संशोधन करना चाहती है। मौके पर संतलाल रजक, प्रकाश यादव, बिहारी हांसदा, पीसी राय, महेन्द्र प्रसाद राणा, हीरालाल यादव मौजूद थे।