शिक्षा के साथ संस्कार भी जरूरी
स्वांग (बेरमो) : गोमिया इंटर कॉलेज परिसर में कुम्हारी कला प्रशिक्षण एवं अनुसंधान केंद्र झारखंड एवं ध
स्वांग (बेरमो) : गोमिया इंटर कॉलेज परिसर में कुम्हारी कला प्रशिक्षण एवं अनुसंधान केंद्र झारखंड एवं धारा के सौजन्य से रविवार को गुरु प्रणाम सह तेजस्वी सम्मान वंदन समारोह का आयोजन किया गया। समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि के रूप में ग्लोरी ऑफ इंडिया अवार्ड से सम्मानित सह झारखंड के पेयजल-स्वच्छता मंत्री के आप्त सचिव डॉ. लंबोदर महतो ने डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन, ज्योतिबा फूले एवं सावित्री बा फूले के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया। बच्चों ने स्वागत गीत व नृत्य प्रस्तुत किया। मुख्य अतिथि ने कहा कि गुरु के बिना कल्याण संभव नहीं है। गुरु पूजनीय होते हैं, इसलिए गुरु का सम्मान किया जाना चाहिए।
उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में प्रतिभाओं की कमी नहीं है। जरूरत है उसे ठीक ढंग से तराशने की। उन्होंने कहा कि किताबी शिक्षा के साथ-साथ तकनीकी व संस्कार की शिक्षा भी बच्चों को देना जरूरी है। तभी बच्चे आगे चलकर अपने गांव, समाज, राज्य व देश के लिए बेहतर योगदान कर सकेंगे। झारखंड माध्यमिक शिक्षक संघ के महासचिव रवींद्र ¨सह ने कहा कि शिक्षा के बिना सब-कुछ अधूरा है। यहां बुद्धिजीवियों, शिक्षकों एवं मेधावी छात्र-छात्राओं को शॉल व किताब देकर सम्मानित किया गया। मौके पर प्राचार्य दामोदर पांडेय, राजेश विश्वकर्मा, बालगो¨वद प्रजापति, देवनारायण प्रजापति, चितरंजन तिवारी, महेश प्रसाद, कृष्णा प्रसाद, मुखिया धनंजय ¨सह, ललिता देवी, शांति देवी, चंद्रदीप पासवान, तारा क्रांति, जीवन जगरनाथ, हिमांशु प्रसाद, सांतनु कुमार, ऋचा कुमारी, नीतीश कुमार आदि उपस्थित थे।