Move to Jagran APP

भारतीय संस्कृति का विकास चाहते थे ईश्वरचंद

देवघर : बिहार हिन्दी साहित्य सम्मेलन के पूर्व प्रवक्ता अजय कुमार ने स्व. ईश्वरचंद्र विद्यासागर के जय

By Edited By: Published: Mon, 26 Sep 2016 08:50 PM (IST)Updated: Mon, 26 Sep 2016 08:50 PM (IST)
भारतीय संस्कृति का विकास चाहते थे ईश्वरचंद

देवघर : बिहार हिन्दी साहित्य सम्मेलन के पूर्व प्रवक्ता अजय कुमार ने स्व. ईश्वरचंद्र विद्यासागर के जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि विद्यासागर ने पश्चिम के ज्ञान को अंग्रेजी के माध्यम से भारत लाया। इनका मानना था कि बिना पश्चिम के ज्ञान के सही दिशा में प्रगति नहीं की जा सकती है। वह भारतीय संस्कृति को विकसित करना चाहते थे। श्री कुमार ने कहा कि विद्यासागर ने नारी जगत आन्दोलन के महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वाह किया। वह नारी को लेकर व्याप्त संकीर्ण धाराओं से समाज को मुक्त कराना चाहते थे। विधवा विवाह कानून जो 1856 में बना, वह उन्हीं के प्रयासों का फल है। उन्होंने शास्त्रों में यह ढूंढने का प्रयास किया कि प्राचीन काल में विधवा विवाह का प्रचलन था या नहीं।

loksabha election banner

श्री कुमार ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में भी विद्यासागर ने काफी योगदान दिया। उन्होंने पाठ्यक्रमों में परिवर्तन किया तथा आधुनिक विषयों का प्रवेश कराया। उनका विरोध भी हुआ लेकिन वे अपनी डगर पर चलते रहे। बंगला गद्य के विकास में भी उन्होंने काफी योगदान दिया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.