90 किसान मित्रों को दिया ग्रीन सिम कार्ड
सोनारायठाढ़ी (देवघर) : प्रखंड के किसान प्रशिक्षण तकनीकी केंद्र में सोमवार को आत्मा देवघर के सौजन्य स
By Edited By: Published: Mon, 26 Sep 2016 08:29 PM (IST)Updated: Mon, 26 Sep 2016 08:29 PM (IST)
सोनारायठाढ़ी (देवघर) : प्रखंड के किसान प्रशिक्षण तकनीकी केंद्र में सोमवार को आत्मा देवघर के सौजन्य से 90 किसान मित्रों को इफको किसान ग्रीन सिम कार्ड दिया गया। इससे किसान मित्रों को खेतीबारी, पशुपालन, मत्सय , मंडी भाव, पशुपालन, वानिकी संदेश व सरकारी योजनाओं आदि की जानकारी मोबाइल पर उपलब्ध हो सकेगी। उक्त बातों की जानकारी इफको के क्षेत्रिय प्रबंधक रामप्रवेश कुमार ने दी। उन्होंने कहा कि इससे किसान मित्र अपने क्षेत्र के किसानों को सरकारी योजनओं की जानकारी समय पर दे सकेंगे। मौके पर माक्रेटिंग एसोसिएट संजय मिश्रा, एटीएम संजय मिस्त्री, किसान मित्र, नंदकिशोर यादव, इन्द्रजीत सिंह, धीरेन्द्र सिंह आदि उपस्थित थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें