दहेज प्रताड़ना के तीन मामले दर्ज
मधुपुर (देवघर) : अनुमंडलीय न्यायिक दंडाधिकारी के न्यायालय में गुरुवार को दहेज प्रताड़ना से जुड़े तीन प
मधुपुर (देवघर) : अनुमंडलीय न्यायिक दंडाधिकारी के न्यायालय में गुरुवार को दहेज प्रताड़ना से जुड़े तीन परिवाद दायर हुए। थाना क्षेत्र के भलपहरी गाव निवासी कविता देवी ने जिले के देवीपुर थाना क्षेत्र के मटकिया गाव निवासी प्रकाश यादव, बली महतो, अनिया देवी व मनोज यादव पर दहेज के खातिर प्रताड़ित करने का परिवाद न्यायालय में दायर किया है। वहीं थाना क्षेत्र के पत्थरचपटी नयाबाजार मोहल्ला की दीपशिखा वर्मा ने जिले के मोहनपुर थाना क्षेत्र के रिखिया लोहरिया गाव निवासी अमित वर्मा, जय कृष्ण वर्मा, मुरा देवी व वीणा देवी पर दहेज उत्पीड़न का मामला न्यायालय में दायर किया है।
इधर सारठ थाना क्षेत्र के केचुआबांक गांव की शबनम खातून ने जिले के हिरना गांव निवासी सिराज खान, कुरेशा बीबी, अशरफ खान व हंकी बीबी पर दहेज अधिनियम का परिवाद न्यायालय में दाखिल किया है। सभी परिवाद को न्यायिक दंडाधिकारी ने सुनवाई के लिए पंजीकृत कर लिया है।