आदिवासी समाज को शिक्षित करने पर जोर
पालोजोरी (देवघर) : शनिवार को आदिवासी जागृति मंच की अनारकली उच्च विद्यालय पालोजोरी में बैठक हुई। मुख्
पालोजोरी (देवघर) : शनिवार को आदिवासी जागृति मंच की अनारकली उच्च विद्यालय पालोजोरी में बैठक हुई। मुख्य अतिथि निवर्तमान जिला शिक्षा पदाधिकारी देवीशल हांसदा ने कहा कि सामाजिक कायरें में आदिवासियों को बढ़-चढ़ कर भाग लेना होगा। सभी को एकजुट होकर रहना चाहिए। ताकि आदिवासियों का आर्थिक स्थिति ठीक हो सके। प्रवक्ता प्रेमचंद किस्कू ने कहा आदिवासियों को शैक्षणिक व मूल संस्कृति की ओर ले जाना है। जानकारी दी कि क्षेत्र के आदिवासी मिलकर एक संगठन तैयार किया गया है। मुख्य संयोजक देवीशल हांसदा, अध्यक्ष राजू चोड़े, उपाध्यक्ष बाल किशोर मुर्मू, सचिव प्रेम हेम्ब्रम, सह सचिव परिमल टुडू, कोषाध्यक्ष राजेन्द्र किस्कू, महासचिव लाल किशोर सोरेन का सर्व सम्मति से चयन किया गया। मौके पर गोखूल सोरेन, सुशील मुर्मू, माइकल मुर्मू, मोहन सोरेन, राजू हेम्ब्रम, बेजेन टुडू, मूलचंद टुडू, जिया बास्की, दीपक टुडू, योगेन्द्र किस्कू, सुशील कुमार मुर्मू, मथुरा मरांडी सहित सैकड़ों की संख्या में आदिवासी उपस्थित थे।