परिवार नियोजन का संदेश देगा जागरूकता रथ
देवघर : विश्व जनसंख्या दिवस पर जनसंख्या स्थिरता पखवारा 11 से 24 सितंबर तक मनाया जाएगा। शनिवार को सदर
देवघर : विश्व जनसंख्या दिवस पर जनसंख्या स्थिरता पखवारा 11 से 24 सितंबर तक मनाया जाएगा। शनिवार को सदर अस्पताल देवघर से जागरूकता रथ रवाना किया गया। हरी झंडी दिखाकर रथ को रवाना करने के बाद सिविल सर्जन डॉ. शिवचंद्र झा ने कहा कि यह रथ शहरी क्षेत्र सहित सूदूरवर्ती ग्रामीण इलाकों में जाएगा तथा लोगों को परिवार नियोजन से संबंधित योजनाओं तथा इसके तरीकों के बारे में जानकारी देगा। कहा कि 11 सितंबर से स्वास्थ्य मेला लगेगा। इसमें सही समय पर शादी, पहले बच्चे में देरी व परिवार नियोजन की सेवाएं आदि की जानकारी दी जाएगी। इसके पूर्व 27 अगस्त को दंपती संपर्क पखवारा मनाया जाएगा। इसमें एएनएम, पुरुष परिवार कल्याण कार्यकर्ता, स्वास्थ्य कार्यकर्ता, बुनियादी स्वास्थ्य कार्यकर्ता, बहुउद्देश्यीय कार्यकर्ता व सहिया अपने क्षेत्र के योग्य दंपती को चिन्हित करेंगे तथा स्वास्थ्य मेला के बारे में जानकारी देंगे। इस वर्ष पखवारा का विषय 'जिम्मेदारी निभाओ प्लान बनाओ' है।