Move to Jagran APP

आग लगने से हजारों का नुकसान

देवीपुर (देवघर) : राजपुरा के अमैयासार गांव में शुक्रवार दोपहर को पावरित मंडल व तुलसी मंडल के घर मे

By Edited By: Published: Fri, 26 Aug 2016 07:22 PM (IST)Updated: Fri, 26 Aug 2016 07:22 PM (IST)
आग लगने से हजारों का नुकसान

देवीपुर (देवघर) : राजपुरा के अमैयासार गांव में शुक्रवार दोपहर को पावरित मंडल व तुलसी मंडल के घर में अचानक आग लगने से हजारों का सामान जलकर राख हो गया। परिजन खेत में काम करने व जानवर चराने के लिए गए थे। इसी दौरान घर में अचानक आग लग गई। शोर सुनकर घर पहुंचे तब तक पूरा घर और उसमें रखा अनाज व अन्य सामान जल चुका था। ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया। गृहस्वामी पावरित मंडल ने बताया कि मेरी बेटी की की शादी एक वर्ष पूर्व हुई है। उसका सारा जेवर व इंटर का मूल प्रमाण पत्र तथा बेटे का बीए का मूल प्रमाणपत्र जल गया। ग्रामीणों ने अगलगी की सूचना स्थानीय विधायक, बीडीओ व मुखिया को देना चाहा लेकिन संपर्क नहीं हो पाया। आग बुझने के दो घंटे बाद अग्निशामक वाहन घटनास्थल पर पहुंचा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.