कृषि मंत्री का भांजा पंचतत्व में विलीन
बिरनी (गिरिडीह) : देवघर जिला परिषद अध्यक्ष रीता राय के एकलौते पुत्र व कृषिमंत्री रणधीर ¨सह के भांजे
बिरनी (गिरिडीह) : देवघर जिला परिषद अध्यक्ष रीता राय के एकलौते पुत्र व कृषिमंत्री रणधीर ¨सह के भांजे तथा इंजीनिय¨रग के छात्र प्रिंस रौशन के पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार बुधवार को बिरनी के झांझ नदी के श्मशान घाट पर किया गया। प्रिंस का शव पहुंचते ही परिजनों के चित्कार से पूरा गांव दहल गया और लोग शोक में डूब गए। कृषि मंत्री रणधीर ¨सह व जरमुंडी के कांग्रेसी विधायक बादल पत्रलेख भी अपना धैर्य खो बैठे और रोते ही रहे।
चाचा ने भतीजे को दी मुखाग्नि
उसके अंतिम संस्कार के लिए चाचा मिथिलेश राय ने मुखाग्नि दी। ज्ञात हो कि मृतक के पिता अशोक राय देवघर जिले के चित्रा में वर्षों से घर बनाकर रह रहे थे। वहीं से उनकी पत्नी रीता राय जिप सदस्य का चुनाव जीतकर जिप अध्यक्ष बनी हैं। बता दें कि ¨प्रस दिल्ली में रहकर इंजीनिय¨रग की पढ़ाई कर रहा था। वह अंतिम वर्ष का छात्र था। रविवार की रात लगभग 12 बजे वह अपनी बुलेट से किसी के जन्मदिवस पार्टी से अपने घर लौट रहा था कि इसी बीच एक ट्रक ने उसकी बुलेट को टक्कर मार दी। घायल अवस्था में उसे पहले आर्मी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया जहां प्राथमिक इलाज करने के बाद उसे दिल्ली के एम्स रेफर कर दिया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।