Move to Jagran APP

श्रीकृष्ण की भक्ति में डूबी बाबानगरी

देवघर : गुरुवार को बाबानगरी में भक्तिभाव के साथ जन्माष्टमी मनाई जाएगी। पर्व से एक दिन पूर्व ही श्रीक

By Edited By: Published: Wed, 24 Aug 2016 06:21 PM (IST)Updated: Wed, 24 Aug 2016 06:21 PM (IST)
श्रीकृष्ण की भक्ति में डूबी बाबानगरी

देवघर : गुरुवार को बाबानगरी में भक्तिभाव के साथ जन्माष्टमी मनाई जाएगी। पर्व से एक दिन पूर्व ही श्रीकृष्ण भक्ति के रंग में शहरवासी डूब गए। बुधवार को कई शिक्षण संस्थानों में स्कूली बच्चों ने श्रीकृष्ण बाल लीला से लोगों को भावविभोर कर दिया।

prime article banner

इस मौके पर डिवाइन पब्लिक स्कूल में रासलीला हुई। विभा तिवारी, कुंदन, स्नेहल, अभिषेक, विवेक, विक्की, अभिषेक, मधुलिका, श्रेया, अमित, शांभवी, शिखा, संयुक्ता प्रिया ने अभिनय किया। प्राचार्य संजय दुबे, अलका, प्रियंका की भूमिका संयोजन को लेकर रही। देवघर सेंट्रल स्कूल भी रंग बिरंगे परिधान में सजे बच्चे नंदग्राम का रूप दे दिया। कृष्ण बनकर सत्यम, अंशुमन, लक्की, इमाद खान एवं आलिया, सृष्टि बाल राधा के रूप में खूब आकर्षक दिख रहे थे। संगीता साव, कोमल सिंह ने बच्चों को बाल कृष्ण के रूप में सजाया।

ब्लूमिंग बड्स प्ले स्कूल में जन्माष्टमी उत्सव पर नन्हें बच्चों ने मोहक प्रस्तुति की। बांसुरी की धुन पर नौनिहालों का थिरकना खूब भा रहा था। बांसुरी सजाओ प्रतियोगिता भी रखी गयी जिसमें विवान एं देवाशीष प्रथम आए। सीनियर में मटका सजावट प्रतियोगिता में युक्ता ने बाजी मारी। किड्स इंटरनेशनल में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में बच्चों ने राधा-कृष्ण के वेशभूषा में सजधज कर भाग लिया। सामूहिक नृत्य की प्रस्तुति ने तो मौजूद लोगों का मन मोह लिया। बदलते समय के मुताबिक राधा कृष्ण ने कैटवाक भी किया। मटका फोड़ समेत कई कार्यक्रम रखे गए। निदेशक काम्या मनोहरण, आकांक्षा, नेहा, पूजा, साक्षी ने सराहनीय भूमिका निभायी।

बचपन प्ले स्कूल में भी हर साल की तरह सुंदर आयोजन बच्चों की ओर से किया गया। अभिभावक अपने बच्चों की प्रतिभा देख मंद मंद मुस्कुराए। सरस्वती झा, रचना मिश्रा, सुनीता झा, सुप्रिया सिंह, पूनम तिवारी एवं प्राचार्य रूपाश्री आदि थे।

तक्षशिला में आज भव्य आयोजन

देवघर : तक्षशिला विद्यापीठ में जन्माष्टमी महोत्सव की तैयारी पूरी कर ली गयी है। शाम को ओपन एयर थियेटर में स्कूली छात्र-छात्राएं नाटक व नृत्य के माध्यम से इस महोत्सव में रंग बरसाएंगे। काली रेखा मातृ कालोनी कुष्ठाश्रम में गुरुवार से चौबीस घंटा का अखंड हरि कीर्तन अनुष्ठान होगा। समिति 73 साल से यह आयोजन कर रही है।

पगला बाबा में वार्षिकोत्सव

जन्माष्टमी पर लीलानंद ठाकुर (पागल बाबा) आश्रम में हर साल की तरह वार्षिकोत्सव पर भव्य आयोजन किया गया है। कोलकाता से सैकड़ों लोग इसमें भाग लेने पहुंच चुके हैं। विद्यापीठ के छात्रों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होगा। 26 को नंदोत्सव का आयोजन है।

आरके मिशन में फुटबॉल मैच

आरके मिशन में सुबह आठ बजे से ही गीता पाठ से जन्माष्टमी उत्सव शुरू हो जाएगा। फुटबॉल मैच कृष्ण व अर्जुन टीम के बीच खेला जाएगा। इसके अलावा भी दिनभर कई तरह के आयोजन रखे गए हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.