युवाओं ने लिया पौधे लगाने का संकल्प
सारवां (देवघर) : प्रखंड क्षेत्र स्थित कुशमाहा पंचायत भवन परिसर में सामाजिक वानिकी प्रमंडल देवघर के व
सारवां (देवघर) : प्रखंड क्षेत्र स्थित कुशमाहा पंचायत भवन परिसर में सामाजिक वानिकी प्रमंडल देवघर के वन पाल धीरेंद्र कुमार की अगुवाई में पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान जरमुंडी विधायक बादल पत्रलेख के पिता सह बीस सूत्री के पूर्व अध्यक्ष हरिशंकर पत्रलेख, मुखिया खुशबू देवी ने संयुक्त रूप से दैनिक जागरण के मुहिम को बढ़ावा देते हुए पंचायत परिसर में पांच फलदार पौधे लगाए। कुशमाहा के युवाओं ने भी पांच सौ पौधे लगाने का संकल्प लिया। हरिशंकर ने कहा कि यहां के प्रत्येक लोगों से दो-दो पौधे लगाने की अपील भी किया गया है। ताकि धरती की हरियाली बरकरार रहे व हो रहे ग्लोबल वार्मिग से बचा जा सके। वनपाल धीरेंद्र कुमार ने कहा कि प्रखंड के 8 पंचायत भवन परिसर में पौधरोपण किया जा चुका है। शेष पंचायतों में जल्द ही यह कार्यक्रम चलाया जाएगा। पंचायत सचिव मुख्तार अंसारी, विनोद, गुड्डू झा, जय प्रकाश सिंह समेत अन्य उपस्थित थे।