दर्दमारा में महिला के साथ छेड़खानी
जसीडीह (देवघर) : थाना क्षेत्र के दर्दमारा गांव में महिला दुकानदार के साथ छेड़खानी का मामला थाना पहुंच
By Edited By: Published: Mon, 27 Jun 2016 06:57 PM (IST)Updated: Mon, 27 Jun 2016 06:57 PM (IST)
जसीडीह (देवघर) : थाना क्षेत्र के दर्दमारा गांव में महिला दुकानदार के साथ छेड़खानी का मामला थाना पहुंचा है। महिला ने आवेदन में कहा है कि सोमवार सुबह वह दुकान में बैठी थी। इसी बीच बाइक संख्या जेएच 15 सी 1224 और बीआर 8 डी 8877 से चार युवक दुकान पर आया और सिगरेट और गुटखा की मांग की। सामान देने के क्रम में दो युवक दुकान के अंदर आ गया और उसके साथ छेड़खानी करने लगा। गल्ला में रखा पैसा निकाल लिया। जब उसने शोर मचाया तो उसके गले से चांदी की चेन लेकर युवक भाग निकला। ग्रामीणों को उग्र देखकर बदमाश अपनी मोटरसाइकिल छोड़कर भाग गया। पुलिस बाइक को जब्त कर थाना ले आयी है। घटना को लेकर ग्रामीणों के बीच काफी आक्रोश व्याप्त है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें