खदान में डूबकर बच्चे की मौत
सारवां (देवघर) : थाना क्षेत्र के चोरगोपहाड़ी के बंद पत्थर खदान में शुक्रवार की शाम दौंदिया निवासी बद
By Edited By: Published: Sun, 29 May 2016 01:16 AM (IST)Updated: Sun, 29 May 2016 01:16 AM (IST)
सारवां (देवघर) : थाना क्षेत्र के चोरगोपहाड़ी के बंद पत्थर खदान में शुक्रवार की शाम दौंदिया निवासी बदरुद्दीन अंसारी का पुत्र छोटू अंसारी (5) डूब गया। उसकी मां कपड़े धोने गई थी वह भी साथ गया था। पैर फिसल जाने के कारण वह खदान में गिर गया। इसकी सूचना मिलने पर बड़ी संख्या में लोग पहुंचे व बच्चे का पता लगाने का प्रयास किया, लेकिन किसी को कुछ भी पता नहीं चल सका। शनिवार की सुबह करीब आठ बजे ग्रामीणों ने पानी के सतह पर बालक के शव को तैरता देखा। जिसके बाद उसे बाहर निकाला गया। घटना से परिजन ममार्हत हैं। ग्रामीणों में भी शोक व्याप्त है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें