फ्लाई ओवरब्रिज का निर्माण आज से
मधुपुर (देवघर) : दो साल बाद अनुमंडल मुख्यालय में रहनेवाले लोगों को जाम से स्थाई निजात मिल जाएगा। कार
मधुपुर (देवघर) : दो साल बाद अनुमंडल मुख्यालय में रहनेवाले लोगों को जाम से स्थाई निजात मिल जाएगा। कारण कि पांच साल पूर्व शिलान्यास किए गए रेलवे फ्लाई ओवरब्रिज का निर्माण शनिवार से विधिवत शुरू हो जाएगा।
इसको लेकर आसनसोल रेल मंडल के डीईएन व कार्यकारी एजेंसी हरदेव कंस्ट्रक्शन कंपनी के अभियंता ने प्रस्तावित निर्माणस्थल का निरीक्षण किया। 44 करोड़ की लागत से बननेवाली इस ओवर ब्रिज का निर्माण दो साल में पूरा होना है। इसके बन जाने के बाद रेलवे भूतल पुल के समीप जाम से निजात मिल जाएगा। सालों से रेलवे भूतल के निकट जाम की स्थिति बनी रहती है। बरसात के दिनों में पुल के अंदर पानी भर जाता है। जिससे आवागमन में काफी परेशानी होती है। जानकारी हो कि छह मई 2012 को सांसद निशिकांत दुबे, पूर्व मंत्री हाजी हुसैन अंसारी, रेलवे बोर्ड सदस्य एपी मिश्रा ने संयुक्त रूप से डाकबंगला मैदान में शिलान्यास किया था। सांसद प्रतिनिधि सह जिला भाजपा उपाध्यक्ष हेमंत नारायण सिंह ने बताया कि शनिवार सुबह 9.30 बजे सांसद निशिकांत दुबे, श्रम नियोजन मंत्री राज पलिवार व कृषि मंत्री रणधीर सिंह की उपस्थित में कार्य आरंभ होगा। इसके अलावा मधुपुर के धमना रेलवे फाटक के पास भी फ्लाई ओवर ब्रिज का निर्माण प्रस्तावित है। कार्य शुरू होने पर भाजपा नेता अरुण गुटगुटिया, नप अध्यक्ष संजय यादव, आकाश गुटगुटिया, बबलू यादव, दीपक मंडल, सुमित यादव ने खुशी जाहिर किया है।
दो भाग में बंटे शहर को जोड़ेगा ओवरब्रिज
ओवरब्रिज बनने के बाद दो भाग में बंटे शहरवासियों को आवागमन में काफी सहूलियत होगी। फ्लाई ओवर गांधी चौक से सरदार पटेल की प्रतिमा के निकट से आरंभ होगी, जो रेलवे लाइन पार करते हुए चांदमारी मोहल्ला स्थित स्टेट बैंक व लार्ड सिन्हा मोड़ में दो जगह बंट जाएगी। सारठ की ओर से जोन वाले लोगों के लिए उतरने व चढ़ने की जगह एसबीआई बैंक के पास होगी। जबकि गिरिडीह की ओर से जाने-आने के लिए लॉड सिन्हा रोड का सहारा लेना होगा। निर्माण के लिए केंद्र व राज्य सरकार ने 50-50 प्रतिशत राशि दिया है।