कॉरपोरेट घराने के इशारे पर काम कर रही मोदी सरकार
मधुपुर (देवघर) : पूर्व सांसद सह कांग्रेस के वरिष्ठ नेता तिलकधारी सिंह ने कहा कि चुनाव के समय जनता स
मधुपुर (देवघर) : पूर्व सांसद सह कांग्रेस के वरिष्ठ नेता तिलकधारी सिंह ने कहा कि चुनाव के समय जनता से किए गए वायदे का पूरा करने में मोदी सरकार विफल रही है। प्रधानमंत्री का 2022 तक भारत के सभी किसान समृद्ध बनाने का दावा महज हवा-हवाई है। गुरुवार को दिल्ली जाने के लिए मधुपुर पहुंचे पूर्व सांसद ने उक्त बातें कही। कहा कि पैक्स के माध्यम से धान का क्रय करने को कहा गया था, परंतु राशि व जगह के अभाव में किसानों को बिचौलिये के यहां औने-पौने दाम में धान बेचना पड़ा। केंद्र सरकार की गलत नीति के कारण आज किसानों को 20 पैसे प्रतिकिलो प्याज बेचने पड़े। किसानों का सिर्फ कांग्रेस ही भला कर सकती है। मोदी सरकार सिर्फ किसान हित का दिखावा कर रही है। सूखे की मार झेल रहे किसानों के बीच अब तक मुआवजा की राशि तक नहीं मिली। खाद्य सुरक्षा अधिनियम कांग्रेस की देन है। झारखंड में वैसे लोगों को राशनकार्ड बना दिया गया जो सक्षम हैं, जबकि लाखों गरीब आज भी वंचित है। केंद्र व राज्य सरकार की तमाम कल्याणकारी योजना फेल हो चुकी है। केंद्र सरकार उद्योगपतियों व कॉरपोरेट घराने के इशारे पर काम कर रही है। जिन राज्यों में विधानसभा चुनाव होने जा रहा है, वहां भाजपा का कोई वजूद नहीं रहेगा। झारखंड में भ्रष्टाचार चरम पर है। कांग्रेस ने राज्य में संगठन को मजबूत करने की कवायद तेज कर दी है। झारखंड में झामुमो को नजरअंदाज कर यूपीए की सरकार नहीं बन सकती है। कहा कि डोभा निर्माण महज लूट व कमीशन के लिए कराया जा रहा है।