शहर को स्वच्छ बनाने का लिया संकल्प
देवघर : झारखंड पेंशनर कल्याण समाज के कार्यकारिणी की बैठक पेंशनर भवन में बुधवार को हुई जिसकी अध्यक्षत
By Edited By: Published: Thu, 26 May 2016 01:02 AM (IST)Updated: Thu, 26 May 2016 01:02 AM (IST)
देवघर : झारखंड पेंशनर कल्याण समाज के कार्यकारिणी की बैठक पेंशनर भवन में बुधवार को हुई जिसकी अध्यक्षता ई. बलराम सिंह ने की। शहर में जल संकट, बिजली संकट पर विशेष रूप से चर्चा की हुई। संघ की ओर से संकल्प लिया गया कि शहर को स्वच्छ रखा जाएगा। हरा भरा शहर रहे इसे लेकर वन विभाग से भी पहल की जाएगी। पौधरोपण को लेकर पत्राचार करने का भी निर्णय लिया गया। इसके अतिरिक्त पेंशनर समाज की समस्याओं पर भी विस्तार से लोगों ने अपने विचार रखे। सचिव ई.राजेंद्र प्रसाद, आरपीएम पुरी, यमुना प्रसाद लच्छीरामका, बलदेव झा, जयप्रकाश सिंह समेत अन्य ने भाग लिया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें