दहेज के लिए विवाहिता की हत्या
पालोजोरी (देवघर) : थाना क्षेत्र के घियामोह गांव में बुधवार को दहेज के लिए विवाहिता को जलाकर मारने का
पालोजोरी (देवघर) : थाना क्षेत्र के घियामोह गांव में बुधवार को दहेज के लिए विवाहिता को जलाकर मारने का मामला प्रकाश में आया है। मृतका सलमा बीवी का मायका सारवां थाना क्षेत्र के मणीगढ़ी में है। उसकी शादी छह वर्ष पूर्व घियामोह के सरफुद्दीन अंसारी के साथ हुई थी। घटना को लेकर सलमा के भाई सरफराज ने थाना में प्राथमिकी दर्ज कराया है। जिसमें पति, ससुर ताहिर मियां, सास अजरू बीवी को आरोपी बनाया गया है। सरफराज ने पुलिस को बताया कि शादी के बाद ही उसे दहेज के लिए लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था। इसको लेकर कई बार पंचायती भी हुई, लेकिन प्रताड़ना का सिलसिला जारी रहा। आखिर में उसकी जलाकर हत्या कर दी गई। उन्होंने न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन कर रही है।