अधिकार के लिए एकजुटता का आह्वान
देवघर : मजदूर दिवस पर रविवार को अलग-अलग मजदूर संगठनों द्वारा अनेक कार्यक्रम आयोजित किए गए। संगठन
देवघर : मजदूर दिवस पर रविवार को अलग-अलग मजदूर संगठनों द्वारा अनेक कार्यक्रम आयोजित किए गए।
संगठन के सदस्यों ने रैली निकालकर मजदूरों को जागरूक किया तो सभा के माध्यम से उन्हें अधिकारों के लिए एकजुट होने का आह्वान किया। झारखंड असंगठित मजदूर संघ की ओर से नगर भवन में कार्यक्रम आयोजित किया गया। उद्घाटन करते हुए पूर्व मंत्री सुरेश पासवान ने कहा कि मजदूर दिवस के मौके पर दुनिया के मजदूरों को संगठित होने का जो नारा शिकागो में मजदूर साथियों ने दिया वह आज मजदूरों के लिए हथियार है, मजदूर जब तक संगठित नहीं होंगे उन्हें अधिकार नहीं मिलेगा। उन्होंने आश्वस्त किया कि मजदूरों की समस्या को लेकर जब भी जरूरत है तो वह उपलब्ध हैं। बतौर मुख्य अतिथि झारखंड लोकल बॉडीज इंपलाइज फेडरेशन के राज्य अध्यक्ष राज्य में 80 प्रतिशत मजदूर असंगठित क्षेत्र से हैं लेकिन इनका जीवन स्तर सुधारने के लिए सरकार के पास कोई योजना नहीं है। सभा को संघ के प्रधान महासचिव संजय मंडल, अध्यक्ष हरिहर यादव, खूभलाल यादव, समुंद्र मंडल, चौधरी यादव व रोहित मंडल सहित अन्य ने संबोधित किया। मौके पर डीलर्स, हॉकर्स एसोसिएशन के राज्य महामंत्री रघुनंदन विश्वकर्मा भी मौजूद थे। सभा की अध्यक्षता नगर निगम कर्मचारी संघ के अध्यक्ष कारु मंडल ने किया।
मजदूर सम्मानित: हिन्द मजदूर किसान यूनियन की ओर से क्लब ग्राउंड में मजदूर दिवस समारोह पूर्वक मनाया गया। इस मौके पर यूनियन की ओर से मजदूरों को सम्मानित भी किया गया। इसके पूर्व यूनियन के सदस्यों ने रैली निकालकर मजदूरों के अधिकारों से संबंधित नारे लगाए और उन्हें जागरूक होने का आह्वान किया। इस दौरान पानी की समस्या पर विचार करते हुए निर्णय लिया गया कि इसे लेकर यूनियन का प्रतिनिधि मंडल उपायुक्त से मिलेगा। मौके पर अध्यक्ष जयंत राव पटेल, नगर निगम सेवानिवृत्त कर्मचारी के कार्यकारी अध्यक्ष बालानंद झा, पप्पू राउत आदि मौजूद थे।