जिलास्तरीय शिक्षक प्रशिक्षण छह को
देवघर : साइंस फॉर सोसायटी की ओर से जिलास्तरीय 24वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस का आयोजन किया जान
देवघर : साइंस फॉर सोसायटी की ओर से जिलास्तरीय 24वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस का आयोजन किया जाना है।
इसके पूर्व जिलास्तरीय शिक्षक प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए जिला शिक्षा पदाधिकारी उदय नारायण द्वारा विभिन्न सरकारी उच्च विद्यालयों के विज्ञान शिक्षक को पत्र निर्गत कर दिया गया है। इसके अनुसार कार्यशाला का आयोजन 6 मई को रेड रोज विद्यालय में किया जाएगा। डीईओ श्री शर्मा ने कहा कि बाल विज्ञान कांग्रेस का मुख्य विषय इस बार सतत् विकास के लिए विज्ञान प्रौद्योगिकी एवं नवाचार निर्धारित किया गया है। सात उप विषय के तहत प्राकृतिक संसाधन प्रबंधन, खाद्य एवं कृषि, ऊर्जा, स्वास्थ्य, सफाई एवं पोषण, जीवन शैली एवं जीवन स्तर, आपदा प्रबंधन व पारंपरिक ज्ञान विधियां है। डीईओ ने कहा कि कि कार्यशाला में निर्धारित शिक्षकों को शामिल होना आवश्यक है।