अवैध डिपो संचालक गिरफ्तार
चितरा (देवघर) : थाना क्षेत्र के वीरमाटी गांव में पुलिस ने शनिवार की रात छापामारी करके अवैध डिपो संचा
चितरा (देवघर) : थाना क्षेत्र के वीरमाटी गांव में पुलिस ने शनिवार की रात छापामारी करके अवैध डिपो संचालक को गिरफ्तार किया। वहीं पिकअप वैन समेत पांच टन कोयला जब्त करने में सफलता पाई। बताया जाता है कि गश्ती के दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि वीरमाटी गांव में पिकअप वैन (जेएच 15 डी 9825) से अवैध कोयला लादा जा रहा है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उक्त स्थल पर छापामारी की। वाहन के साथ उसपर लदे अवैध कोयला को जब्त कर लिया। अवैध डिपो संचालन के आरोप में रोहित मंडल को गिरफ्तार कर लिया।
थाना प्रभारी संत कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। पुलिस की कड़ाई के बावजूद अवैध तरीके से कोयला का कारोबार किया जा रहा था। पुलिस मामले में संलिप्त अन्य आरोपियों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।