जयंती पर याद किए गए वीर कुंवर सिंह
देवघर : शहर में वीर कुंवर सिंह की जयंती विभिन्न संगठनों की ओर से धूमधाम से मनायी गयी। वीर कुंवर सिंह
देवघर : शहर में वीर कुंवर सिंह की जयंती विभिन्न संगठनों की ओर से धूमधाम से मनायी गयी। वीर कुंवर सिंह चौक पर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासंघ, क्षत्रिय विकास मंच एवं अन्य संगठनों की ओर से माल्यार्पण किया गया। पूर्व मेयर राजनारायण खवाड़े ने भी कुंवर सिंह की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित किया।
महासंघ के उपाध्यक्ष धनंजय सिंह, सचिव पुनपुन सिंह के नेतृत्व लोग एकजुट हुए। कहा कि उनके अधूरे सपने को पूरा करने का संकल्प लेना होगा। मंच की ओर से राजीव सिंह, विजया सिंह समेत अन्य ने संकल्प लिया कि समाज से कुरीतियों को मिटाया जाएगा। सभी वर्गो को साथ लेकर आगे बढ़ने की जरूरत पर बल दिया। सुमन सिंह, बबन सिंह, गुलशन सिंह, कुंदन सिंह, सत्यप्रकाश सिंह, धर्मवीर सिंह, संजीव सिंह, रवि सिंह, नीलांबर सिंह एवं अन्य की उपस्थिति रही। नव भारत की नई किरण संस्था की ओर से समारोह पूर्वक वीर महापुरुष को याद किया गया। रंजीत राणा, अनुप कुमार लाल, आशीष कुमार आलोक, कांता सिंह, प्रेमलता देवी, मनीषा कुमारी समेत कई लोगों की मौजूदगी रही।