वाहन बदले जाने की मांग पर हो हल्ला
देवघर : राष्ट्रीय पंचायत दिवस पर जमशेदपुर में प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में शरीक होने के लिए सूबे के
By Edited By: Published: Sun, 24 Apr 2016 01:05 AM (IST)Updated: Sun, 24 Apr 2016 01:05 AM (IST)
देवघर : राष्ट्रीय पंचायत दिवस पर जमशेदपुर में प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में शरीक होने के लिए सूबे के सभी जिला से पंचायत प्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया है। देवघर से भी पचास की संख्या में जन प्रतिनिधियों को भेजने की तैयारी पूरी कर ली गयी थी। जिला परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी अशोक कुमार सिंह को इसकी जिम्मेवारी सौंपी गयी थी। एक बस रिजर्व किया गया। रात में जब प्रतिनिधि जुटे तो वे लोग बस का रंग रूप देखकर भड़क गए। कहा कि इस बस से नहीं जाएंगे। जब तक दूसरा वाहन नहीं मिलेगा नहीं जाएंगे। खबर लिखे जाने तक हो हल्ला चल रहा था।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें