सफल बच्चों को मिला पुरस्कार
मारगोमुंडा (देवघर) : बाल समागम के तहत बुधवार को बलीडीह मैदान में सरकारी विद्यालयों के बच्चों के लिए
By Edited By: Published: Wed, 10 Feb 2016 05:30 PM (IST)Updated: Wed, 10 Feb 2016 05:30 PM (IST)
मारगोमुंडा (देवघर) : बाल समागम के तहत बुधवार को बलीडीह मैदान में सरकारी विद्यालयों के बच्चों के लिए प्रखंडस्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। 100, 200 और 400 मीटर दौड़, जलेबी रेस, घड़ा दौड़, लंबी-ऊंची कूद, भाषण व चित्रकला में बच्चों ने अपनी प्रतिभा का जमकर प्रदर्शन किया। पहले तीन स्थान पर रहनेवाले बच्चों को बीईईओ देवेंद्र राय ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। मौके पर प्रदीप सिंह, विनय सिंह, तिमोती मुर्मू, कार्तिक मंडल, भूदेव मंडल, प्रभाकर मिश्रा, धनेश्वर पंडित आदि उपस्थित थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें