किसानों का बनेगा कृषि कार्ड
संस, सारठ (देवघर) : प्रखंड के सभी किसान का कृषि कार्ड बनाया जाएगा। इस पर सोमवार को बीटीएम शशांक शेखर
By Edited By: Published: Mon, 08 Feb 2016 08:44 PM (IST)Updated: Mon, 08 Feb 2016 08:44 PM (IST)
संस, सारठ (देवघर) : प्रखंड के सभी किसान का कृषि कार्ड बनाया जाएगा। इस पर सोमवार को बीटीएम शशांक शेखर ने कृषक मित्रों को आवश्यक निर्देश दिया। बताया कि कार्ड बनने से किसान उपकरण, बीज, खाद, कीटनाशक दवाई अनुदानित मूल्य पर खरीद सकेंगे। उन्होंने किसानों के बीच इसकी जानकारी फैलाने को कहा। बताया कि 17 फरवरी को प्रखंड कार्यालय में कृषक मित्रों के साथ बैठक करके विस्तृत जानकारी दी जाएगी। मौके पर कृषक मित्र, मुंशी झा, संतोष भोक्ता, रंजीत यादव, प्रदीप यादव आदि उपस्थित थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें