मरीजों को मिलेगी आधुनिक सुविधा
पालोजोरी (देवघर) : सूबे के कृषि एवं पशुपालन मंत्री रणधीर सिंह ने शनिवार को कहा कि सामुदायिक स्वास्थ्
पालोजोरी (देवघर) : सूबे के कृषि एवं पशुपालन मंत्री रणधीर सिंह ने शनिवार को कहा कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) को जल्द ही आधुनिक सुविधाओं से लैस किया जाएगा। इससे यहां आने वाले मरीजों को बेहतर इलाज मिल सकेगा। उन्होंने स्वास्थ्य सचिव से केंद्र में अतिरिक्त चिकित्सकों को प्रतिनियुक्त करने की मांग की। साथ ही स्त्री रोग विशेषज्ञ की उपलब्ध सुनिश्चित कराने को कहा। मंत्री ने बताया कि दुमका और जामताड़ा जिला से सटे होने के कारण पालोजोरी का महत्व काफी अधिक है। इसलिए सीएचसी को सुविधा संपन्न बनाने की दिशा में प्रयास किया जा रहा है। चिकित्सकों की प्रतिनियुक्ति के बाद केंद्र में सभी जरूरी दवाईयां भी उपलब्ध कराई जाएगी। मौके पर पिंटू हलदार, शफीक अंसारी, संतोष साह, अंशुक साधु, रूसीलाल राणा, आशीष रूज आदि उपस्थित थे।