मरीजों को मिले बेहतर सुविधा: मंत्री
सारठ (देवघर) : कृषि मंत्री रणधीर सिंह ने गुरुवार की रात करीब 11 बजे सीएचसी का औचक निरीक्षण किया। इस
By Edited By: Published: Sat, 21 Nov 2015 01:02 AM (IST)Updated: Sat, 21 Nov 2015 01:02 AM (IST)
सारठ (देवघर) : कृषि मंत्री रणधीर सिंह ने गुरुवार की रात करीब 11 बजे सीएचसी का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान मंत्री ने मरीजों से आवश्यक जानकारी ली। ऑन ड्यूटी चिकित्सक डॉ. विश्वजीत कुमार को मरीजों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि मॉडल सीएचसी बनाने का प्रयास जारी है। चार नए चिकित्सक एक सप्ताह के अंदर योगदान देंगे। स्त्री रोग विशेषज्ञ चिकित्सक की नियुक्ति के लिए स्वास्थ्य मंत्री से बात किया गया है। कहा कि बंद पड़े एक्सरे मशीन को चालू करने के लिए प्रभारी को निर्देश दिया गया है। वहीं अल्ट्रासाउंड की व्यवस्था भी की जाएगी। मौके पर एएनएम बबीता कुमारी, कामिनी कुमारी, अंजू कुमारी, लखन हाड़ी, हरि सिंह आदि उपस्थित थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें