विज्ञान कांग्रेस का आयोजन स्थल बदला
देवघर : राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस 2015 के जिलास्तरीय आयोजन के स्थल में बदलाव किया गया है। पंचाय
देवघर : राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस 2015 के जिलास्तरीय आयोजन के स्थल में बदलाव किया गया है। पंचायत चुनाव को लेकर ऐसा किया गया है।
इस सिलसिले में साइंस फॉर सोसायटी की महत्वपूर्ण बैठक शुक्रवार को आरएल सर्राफ उच्च विद्यालय में की गई। इसमें विचार करते हुए सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 24 नवंबर को जिलास्तरीय विज्ञान कांग्रेस का आयोजन श्याम सुन्दर शिक्षा सदन में किया जाएगा। मौके पर सोसायटी के सचिव कुलदीप महतो ने कहा कि पूर्व में आरएल सर्राफ में बाल विज्ञान कांग्रेस के आयोजन का निर्णय लिया गया था, लेकिन पंचायत चुनाव को लेकर जिला प्रशासन की ओर से विद्यालय का अधिग्रहण 7 दिसंबर तक कर लिया गया है, जहां पुलिस बल के जवानों का ठहराव होगा। इसे लेकर स्थान परिवर्तन किया गया है। पंजीयन पत्र 21 से 23 नवंबर तक श्याम सुन्दर शिक्षा सदन में जमा होगा। उन्होंने कहा कि जिलास्तरीय आयोजन से चयनित छात्र राज्यस्तरीय आयोजन में भाग लेंगे। आयोजन की सफलता को लेकर विचार-विमर्श किया गया।
प्रो. रामनंदन सिंह की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में शोभना सिंह, मोहन प्रसाद साह, देवेन्द्र चरण द्वारी, सुबोध कुमार झा, प्रदीप सिंह देव, अनिल कुमार, सुबोध चन्द्र झा व प्रभाकर कापरी सहित अन्य सदस्य मौजूद थे।