खाना बनाने के दौरान बच्ची झुलसी
संवाद सहयोगी, करगली : गांधीनगर थाना क्षेत्र के बेरमो चार नंबर निवासी पुनीत राम की 16 वर्षीया पुत्री
संवाद सहयोगी, करगली : गांधीनगर थाना क्षेत्र के बेरमो चार नंबर निवासी पुनीत राम की 16 वर्षीया पुत्री दुलेश्वरी बाई चूल्हा पर खाना बनाने के क्रम में झुलस गई। परिजनों ने उसे उपचार के लिए केंद्रीय अस्पताल ढोरी में भर्ती कराया। डॉ. अर¨वद कुमार एवं डॉ. आरएन झा इलाज कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि उसके शरीर का लगभग 50 प्रतिशत हिस्सा झुलस गया है। उसके पिता पुनीत राम अत्यंत गरीब हैं। वे दिहाड़ी मजदूरी कर बड़ी मुश्किल से अपने परिवार का भरण-पोषण कर पाते हैं। उनकी आर्थिक स्थिति को देखते हुए छत्तीसगढ़ी एकता मंच के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष कुमार नारंग ने अपने साथियों राजाराम बंजारे, सोमारु कुर्रे, मोहन नारंग, जगेश्वर प्रसाद, अनूप मंडाली आदि के साथ अस्पताल जाकर बच्ची के इलाज के लिए दो हजार रुपया दिया। साथ ही आश्वस्त किया कि जरूरत पड़ने पर और मदद की जाएगी।