अलग-अलग घटना में तीन घायल
पालोजोरी (देवघर) : सोमवार को अलग-अलग घटना में तीन लोग बुरी तरह जख्मी हो गए। पहली घटना में पालोजोरी-द
पालोजोरी (देवघर) : सोमवार को अलग-अलग घटना में तीन लोग बुरी तरह जख्मी हो गए। पहली घटना में पालोजोरी-दुमका मुख्य पथ पर स्थित कडरासाल के पास जामा बीचकोड़ा के केदार पंडित एक बाइक की टक्कर से बुरी तरह जख्मी हो गए। वह कडरासाल से बीचकोड़ा की ओर जा रहे थे। प्राथमिक इलाज कैराबनी के एक निजी चिकित्सक के यहां कराया गया। दूसरी घटना अनारकली प्लस टू हाई स्कूल के पास हुई। जब डुमरिया की चंदा देवी बाइक व ऑटो की टक्कर में बुरी तरह घायल हो गई। सहिया की मदद से उसे एक निजी चिकित्सक के यहां इलाज के लिए लाया गया। तीसरी घटना में जरमुंडी से आने के क्रम में बाइक सवार टिपू घायल हो गया जो पत्नी के साथ पालोजोरी आ रहा था। वह जरमुंडी थाना क्षेत्र में एक टाटा मैजिक की चपेट में आ गया। बगल में ही एक क्लिनिक में इलाज कराया गया।