Move to Jagran APP

पति के साथ गई महिला नहीं पहुंची ससुराल

जसीडीह (देवघर) : विवाहिता दो माह पहले पति के साथ ससुराल के लिए निकली लेकिन आज तक वहां नहीं पहुंची। ऐ

By Edited By: Published: Tue, 06 Oct 2015 01:08 AM (IST)Updated: Tue, 06 Oct 2015 01:08 AM (IST)
पति के साथ गई महिला नहीं पहुंची ससुराल

जसीडीह (देवघर) : विवाहिता दो माह पहले पति के साथ ससुराल के लिए निकली लेकिन आज तक वहां नहीं पहुंची। ऐसा वाकया थाना क्षेत्र के बीचकोड़ा गांव के भोड़ाय बेसरा और नूनी देवी की पुत्री के साथ पेश आया है। सोमवार को दोनों ने थाना पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई। उन्होंने पुलिस को बताया कि उनकी पुत्री छोटकी सोरेन की शादी पंद्रह साल पूर्व गांव के पूरन सोरेन के साथ हुई थी। शादी के बाद अक्सर शराब के नशे में पति उसके साथ मारपीट करता था। मना करने पर पूरन उसकी बात पर ध्यान नहीं देता था। तीन माह पूर्व पिटाई के बाद छोटकी अपने मायके आ गई और यहीं रहने लगी। दो माह पहले पूरन उसे विदा कराने ससुराल आया। उसके साथ छोटकी ससुराल के लिए रवाना हुई, लेकिन आज तक वहां नहीं पहुंची। काफी खोजबीन के बाद भी उसका पता नहीं चल सका है। कई बार छोटकी के परिजनों से जानकारी लेने का प्रयास किया गया लेकिन सफलता नहीं मिली। उन्होंने बताया कि इसके पहले भी पुलिस को सूचना दी गयी थी, लेकिन किसी तरह की कार्रवाई नहीं हो सकी। माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है। उन्होंने अपहरण कर हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस ने पुत्री का पता लगाने की गुहार लगाई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.