गरीबों के घर में भी जले गैस चूल्हा : मंत्री
देवघर : सूबे के श्रम नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास मंत्री राज पलिवार ने सामर्थ्य लोगों से अपील क
देवघर : सूबे के श्रम नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास मंत्री राज पलिवार ने सामर्थ्य लोगों से अपील की कि वह गैस पर सब्सिडी लेना छोड़ दें। ताकि उन गरीबों के घर में भी प्रदूषणमुक्त गैस चूल्हा जले। कहा चलो जलाएं दीप वहां जहां आज भी अंधेरा है। विधायक बनते ही सब्सिडी छोड़ चुके मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री एवं पेट्रोलियम मंत्री ने भी देशवासियों से अपील की है।
पेट्रोलियम विभाग की ओर से रेडरोज स्कूल में एलपीजी गैस सुरक्षा, सब्सिडी छोड़ने एवं स्वच्छता पर विशेष रूप से फोकस करता एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। विधायक नारायण दास ने भी सुरक्षा पर विशेष रूप से जोर दिया और लोगों से अपील की। प्लस टू के छात्र-छात्राओं को विशेष रूप से प्रशिक्षण दिया गया। हालांकि यह एक तरह से जन जागरूकता कार्यक्रम था, इसमें एलपीजी गैस सेफ्टी पर विशेष रूप से जानकारी दी गयी। विभागीय पदाधिकारी सिवाश मंडल ने पावर प्वाइंट के जरिये अभियान के बारे में बताया। कार्यक्रम को सचिव युधिष्ठिर राय, प्राचार्य रामसेवक गुंजन ने भी संबोधित किया।