विभिन्न अनुष्ठानों से माहौल भक्तिमय
मोहनपुर (देवघर) : परमगुरु परमहंस स्वामी शिवानंद व स्वामी सत्यानंद की प्रेरणा से रिखिया आश्रम में आयो
By Edited By: Published: Thu, 27 Aug 2015 08:05 PM (IST)Updated: Thu, 27 Aug 2015 08:05 PM (IST)
मोहनपुर (देवघर) : परमगुरु परमहंस स्वामी शिवानंद व स्वामी सत्यानंद की प्रेरणा से रिखिया आश्रम में आयोजित चार दिवसीय झुलनोत्सव से माहौल भक्तिमय बना हुआ है। आयोजन के दूसरे दिन गुरुवार को विभिन्न अनुष्ठान संपादित कराए गए। कन्या और बटुकों के साथ संन्यासी नृत्य करते रहे। कृष्ण लीला के विभिन्न प्रसंग से सारा प्रांगण मनोहारी बन गया। इस दौरान 'रास रचाये कान्हा वृंदावन में' और 'राधे राधे जप मनवा रे' समेत कई कीर्तन प्रस्तुत किया गया। हवन व पाठ से भक्तिमय माहौल बना हुआ है। वहीं प्रसाद वितरण व भोजन कराया गया। कन्या-बटुकों को नया वस्त्र दिया गया। इस दौरान उपायुक्त राहुल पुरवार सपरिवार पहुंचे और पीठाधीश्वरी साध्वी सत्यसंगानंद से आशीर्वाद लिया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें