सदर को जिला अस्पताल का दर्जा देने की मांग
देवघर : भाजपा नेता अभय कुमार सिंह ने देवघर सदर अस्पताल को जिला अस्पताल का दर्जा दिए जाने की मांग की
देवघर : भाजपा नेता अभय कुमार सिंह ने देवघर सदर अस्पताल को जिला अस्पताल का दर्जा दिए जाने की मांग की है। इस सिलसिले में उन्होंने मुख्यमंत्री को पत्र लिखा है। पत्र में उन्होंने कहा है कि देवघर के जिला बने 32 वर्ष हो चुका है। लेकिन आज तक सदर को जिला अस्पताल का दर्जा नहीं मिला। यहां विशेषज्ञ चिकित्सकों व संसाधनों की कमी है। सैकड़ों की संख्या में हर दिन यहां मरीज आते हैं। कई को सुविधा नहीं रहने के कारण रेफर कर दिया जाता है। आर्थिक रूप से गरीब मरीज अपना इलाज नहीं करवा पाते। कई बार नेताओं ने यहां के स्वास्थ्य व्यवस्था को बेहतर करने की घोषणा की गई है लेकिन आज तक इसे पूरा नहीं किया गया। ऐसे में देवघर सदर अस्पताल को जल्द से जल्द जिला अस्पताल का दर्जा दिया जाए।