महिला ने लगाई सुरक्षा की गुहार
देवघर : नगर थाना क्षेत्र के बंपास टाउन निवासी मीना देवी ने अपने व परिवार पर जान का खतरा बताते हुए पु
देवघर : नगर थाना क्षेत्र के बंपास टाउन निवासी मीना देवी ने अपने व परिवार पर जान का खतरा बताते हुए पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई है। उसके मुताबिक उनके बेटे यहां एक व्यवसायिक प्रतिष्ठान चलाते थे। मकान बनाने के लिए उन्हें दो लोगों नवीन कुमार व बंटी सिंह से दोस्ताना तौर पर कर्ज लिया था। दबाव पड़ने पर उन्होंने पैसा वापस भी कर दिया। लेकिन वे लोग इस बात को मानने को तैयार नहीं थे। पिछले 6 जुलाई की रात वे लोग कुछ बदमाशों के साथ घर में घुस गए। जान से मारने की धमकी दी, सामान उठाकर ले गए और जबरन कागजात पर हस्ताक्षर करवा लिया। इसके बाद से वे अपनी दुकान व घर में ताला लगाकर भागे-भागे चल रहे हैं। उन्हें आशंका है कि उनके मकान को हड़पने की साजिश रची जा रही है। महिला ने नगर थाना प्रभारी को दिए आवेदन में सुरक्षा की मांग की है ताकि वे देवघर वापस लौटकर अपने दुकान को खोल सकें और घर में रह सकें।