दुबे बाबा की पूजा में उमड़े श्रद्धालु
देवघर : सावन की पहली सोमवारी को मधुपुर अनुमंडल क्षेत्र के शिव भक्तों ने विभिन्न शिवालयों व दुबे मंदि
देवघर : सावन की पहली सोमवारी को मधुपुर अनुमंडल क्षेत्र के शिव भक्तों ने विभिन्न शिवालयों व दुबे मंदिर में पूजा-अर्चना के साथ जलाभिषेक किया। सुबह से ही पूजा-अर्चना के लिए श्रद्घालुओं का तांता लगना शुरू हो गया था, जो शाम तक जारी रहा। वाहे गुरु शिव मंदिर, गिरि शिव मंदिर, श्रीराम मंदिर ठाकुरबाड़ी, चांदवारी शिव मंदिर, गडि़या शिव मंदिर, शेखपुरा, लालगढ़, गिरिराज, शिव मंदिर सहित अनुमंडल के करौं, पालोजोरी, पथरौल में सोमवारी को लेकर उत्साह का नजारा देखने को मिला। सोनारायठाढ़ी प्रखंड के जारा बाबा दुबे मंदिर में धूमधाम से वार्षिक पूजा की गयी। मान्यता है कि बाबा के दरबार से कोई खाली हाथ नहीं लौटता। पूजा समिति के अध्यक्ष सह संचालक ब्रह्मादेव गोस्वामी ने बताया कि पूजा के दौरान आसपास के इलाके के लोग बड़ी संख्या में शामिल होते हैं। इस अवसर पर मेला का आयोजन भी होता है। पूजा को सफल बनाने में पुजारी टिंकु गोस्वामी, खगेंद्र गोस्वामी, वार्ड सदस्य जयदेव खिरहर, सहिया ललिता देवी आदि की सराहनीय योगदान रही। सारठ के बामनगामा दुबे और देवली स्थित मंदिर में पूजा अर्चना को लेकर खासी चहल-पहल रही। पूर्व विधायक उदय शंकर सिंह उर्फ चुन्ना सिंह पूजा को संपादित कराने में जुटे रहे। मंदिर के बाहर पुलिस बलों की तैनाती की गई थी। बड़ी संख्या में भक्तों ने पूजा करके मनोकामना मांगी। इसके अलावा बरमसोली गांव में भी पूजा की गई। मारगोमुंडा प्रखंड के करंजो स्थित बाबा दुबे मंदिर प्रांगण में वार्षिक पूजा धूमधाम से हुई। पंडित निवास तिवारी, यजमान नागेश्वर तिवारी, दिलीप तिवारी, अमरनाथ तिवारी ने पूजा करायी। पूजा के अंत में प्रसाद का वितरण किया गया। पूजा को सफल बनाने में हीरालाल तिवारी, श्याम सुंदर तिवारी, विक्रम तिवारी, ऋषि तिवारी, प्रमोद तिवारी, सपन तिवारी आदि जुटे रहे। देवीपुर के बरगुनिया गांव में बाबा दुबे का वार्षिकोत्सव हुआ। कामदेव मरीक, रामदेव पांडेय, सोनू कुमार, श्याम सुंदर, मनोरंजन आदि उपस्थित थे।