अचेत स्थिति में महिला बरामद, जांच शुरू
मधुपुर रेलवे यार्ड स्थित पीडब्लूआई के मैकेनिक रेस्ट हाउस से एक महिला को अचेत अवस्था में पुलिस ने बरा
मधुपुर रेलवे यार्ड स्थित पीडब्लूआई के मैकेनिक रेस्ट हाउस से एक महिला को अचेत अवस्था में पुलिस ने बरामद किया है जिसके शरीर पर चोट का निशान है। महिला के साथ दुष्कर्म की आशंका जतायी जा रही है। सबसे बड़ा सवाल यह कि महिला यहां कैसे आयी और रेस्ट रूम को किसके कहने से खोला गया। पुलिस पूरे मामले में पीडब्लूआई के अधिकारी से पूछताछ कर रही है। रेल थाना प्रभारी अर्जुन तिवारी ने कहा कि प्रथम दृष्टया मामला दुष्कर्म का है। जब तक महिला को होश नहीं आता तब तक यह पता नहीं लग सकता कि सच्चाई क्या है और वह यहां कैसे आयी। बताया गया कि पुलिस को इसकी सूचना मिली जिस आधार पर वह यहां आई है। आरपीएफ इंस्पेक्टर पी पंचम भी सदल बल यहां पहुंचे हैं। पूरे मामले की जांच में पुलिस जुट गयी है वहीं पीड़ित महिला को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया है।