भूमि विवाद में मारपीट, छह घायल
मधुपुर (देवघर) : थाना क्षेत्र के दुर्गापुर गांव के टोला केंदुआटांड़ में बुधवार को भूमि विवाद को लेकर
मधुपुर (देवघर) : थाना क्षेत्र के दुर्गापुर गांव के टोला केंदुआटांड़ में बुधवार को भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। इसमें तीन महिला समेत छह लोग घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। पहले पक्ष के शफीक शेख, हफीजुल्ला शेख, रफीना खातून और दूसरे पक्ष के नसरूद्दीन शेख, रेशमा खातून, हलीमा खातून घायल हुए हैं। बताया जाता है कि दो साल से भूमि को लेकर विवाद चल रहा था। इसको लेकर गांव में पंचायती भी हुई थी। सरकारी अमीन ने भूमि की मापी कर सीमांकन कर दिया था। इसके बाद भी दोनों पक्ष उलझ गए। पुलिस ने दोनों पक्षों की ओर से दो लोग को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। थाना प्रभारी पीसी सिन्हा ने बताया कि दोनों पक्षों के पीड़ित व्यक्तियों की लिखित शिकायत मिलने पर मामला दर्ज किया जाएगा। मामले की छानबीन की जा रही है।