Move to Jagran APP

किसानों के लिए प्रेरणा स्रोत बने अर्जुन

करौं (देवघर) : अगर बदलते वक्त के हिसाब से खेती की जाए तो इससे भी फायदा मिलता है। प्रखंड के सिंहपुर क

By Edited By: Published: Sat, 04 Jul 2015 01:47 AM (IST)Updated: Sat, 04 Jul 2015 01:47 AM (IST)
किसानों के लिए प्रेरणा स्रोत बने अर्जुन

करौं (देवघर) : अगर बदलते वक्त के हिसाब से खेती की जाए तो इससे भी फायदा मिलता है। प्रखंड के सिंहपुर के एक किसान अर्जुन प्रसाद सिंह ने अपनी मेहनत और जज्बे से अन्य किसानों को प्रेरणा देने का काम किया है। शुरू से उन्होंने कुछ अलग तरीके से खेती करना शुरू किया है। वर्तमान में उन्होंने पपीते की एक ऐसी प्रजाति लगाई है जिसने महज ढाई फीट की उंचाई पर फल देना शुरू कर दिया है। इसे देखने वाले आश्चर्यचकित हुए बिना नहीं रहते हैं। कारण की पपीते का पौधा अमूमन पांच फीट के बाद ही फल देना शुरू करता है। अर्जुन ने बताया कि वह पपीते के अन्य पौधे भी लगाएंगे। बताया कि रांची से बीज मंगाकर खेत में लगाया जाता है। मनरेगा से बने कूप से यहां सिंचाई के पर्याप्त साधन मिल गए हैं। जिससे अन्य किसान सब्जी की खेती कर रहे हैं। प्रखंड क्षेत्र में अधिकतर सब्जी का उत्पादन ही यहीं होता है। खेती से किसानों के आय में वृद्धि हो रही है। वहीं इन किसानों के लिए अर्जुन और भी बेहतर करने का काम कर रहे हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.