विभिन्न पदाधिकारियों को प्रखंड आवंटित
जागरण संवाददाता, जामताड़ा : जिले में संचालित विकास व कल्याणकारी योजनाओं का समन्वय एवं पर्यवेक्षण के ल
By Edited By: Published: Sat, 04 Jul 2015 01:40 AM (IST)Updated: Sat, 04 Jul 2015 01:40 AM (IST)
जागरण संवाददाता, जामताड़ा : जिले में संचालित विकास व कल्याणकारी योजनाओं का समन्वय एवं पर्यवेक्षण के लिए उपायुक्त के निर्देश पर जिले के सभी छह प्रखंडों की जिम्मेदारी अधिकारियों को दी गयी। जानकारी के अनुसार आइटीडीए निदेशक ºिस्टीना हांसदा को करमाटांड़, अपर समाहर्ता विधानचंद्र चौधरी को नारायणपुर प्रखंड, अनुमंडल पदाधिकारी नवीन कुमार को जामताड़ा प्रखंड, जिला योजना पदाधिकारी कृष्णनंदन मिश्रा को नाला प्रखंड,कार्यपालक दंडाधिकारी प्रतिभा कुजूर को कुंडहित प्रखंड, कार्यपालक दंडाधिकारी प्रवीण चौधरी को फतेहपुर प्रखंड का वरीय पदाधिकारी बनाया गया है। उक्त पदाधिकारी अपने आवंटित प्रखंड का नियमित निरीक्षण कर मनरेगा व अन्य विकास कार्यों का मॉनीट¨रग करेंगे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें